उत्तराखंड में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं: भगत सिंह कोश्यारी

खबर शेयर करें

महाराष्ट्र के राज्यपाल पत्रकार वार्ता में बताया-महाराष्ट्र के लोग उत्तराखंड आकर पर्यटन विकास को बढ़ावा देंगे

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। महाराष्ट्र के लोग उत्तराखंड आकर पर्यटन विकास को बढ़ावा देंगे। इसके लिये महाराष्ट्र के लोगों को उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित किया है। उक्त उद्गार बुधवार को यहां काठगोदाम स्थिति सर्किट हाउस में पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान व्यक्त किये।

श्री भगत ने अपनी बात बताते हुए कहा कि वह इन दिनों महाराष्ट्र में मराठी भाषा सीख रहे हैं। महाराष्ट्र और उत्तराखंड की भाषा के शब्दों में तमाम समानताएं हैं। कुमाउनी व गढ़वाली भाषा के कई शब्द मराठी भाषा से मेल खाते हैं। यह भाषाई समानता दोनों राज्यों के लोगों को एक दूसरे से मिलाएगी। इसीलिए उन्होंने पूरे महाराष्ट्र के लोगों से उत्तराखंड आकर यहां के पर्यटक स्थलों का आनंद लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने उन्हें अपार प्रेम दिया। इसके बाद उन्हें केन्द्रीय नेतृत्व ने महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने का मौका दिया। जिसके लिए वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति के आभारी हैं। राज्यपाल होने के नाते संवैधानिक जिम्मेदारी के बावजूद वह महाराष्ट्र में उत्तराखंड के विकास के लिए प्रयासरत रहे हैं। उत्तराखंड में पर्यटन विकास को लेकर वह हमेशा प्रयासरत हैं। अब भी उनका प्रयास रहता है कि दूसरे राज्यों व विदेशों से लोग उत्तराखंड आकर पर्यटन विकास में मददगार बनें। इस पूर्व यहां सक्रिट हाउस में पहुंचने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्री भगत ने भाजपाईयों से भी अपनी बात साझा की। इस दौरान नगर निगम के मेयर डा0 जोगेन्द्र सिंह पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत कई भाजपाई नेता मौजूद रहे।

AnilJewellers
BasantArya
AshuJewellers
AlShifaMedicine
ChamanSonsJewellers
ChandraLakshmiJewellers
BholaJewellers
ChotuMurtiKalaKendra
DurgaAbhushan
ChandrikaJewellers
यह भी पढ़ें -   एक साल मे धामी सरकार के नाम रही कई उपलब्धियां: मनवीर चौहान
ParvatiKirola
PriyaJewellers
PremJewellers
RadhikaJewellers
RaunakFastFood
ShantiJewellers
SidhhartJewellers
SwastikAutoDeals
SitaramGarments

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *