kamal papne

परिवहन निगम में कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा लगाना मौलिक अधिकार का हनन: कमल पपनै

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराँचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की कुमाऊँ मंडल की बैठक का आयोजन यूनियन के कैम्प कार्यालय हल्द्वानी बस स्टेशन पर 22 सितंबर को संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै और संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष एलडी पालीवाल ने किया,बैठक में वर्तमान में परिवहन निगम की स्थिति को सबको मिलकर सही करना है। कर्मचारियों ने कहा कि हमेशा परिवहन निगम में टायरों और स्पेयर पाटर्स की समस्या लगातर जटिल हो रही है,बुकिंग क्लर्क और कार्यालय सहायक बनाने की प्रक्रिया कुछवे की चाल से चल रही है, बैठक में विशेष श्रेणी/संविदा के चालक-परिचालकों-कार्यशाला के 3500 कर्मचारियांे का नियमितीकरण किया जाय, परिवहन निगम में कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा लगाना कर्मचारियों के मौलिक अधिकार का हनन है, यूनियन इसका पुरजोर विरोध करेगी,परिवहन निगम में वर्तमान में बसों की दशा काफी खराब है पीक सीजन को देखते हुऐ निगम के बस बेड़े में 250 बसो को खरीदा जाय,उत्तराखंड परिवहन निगम को उत्तरप्रदेश परिवहन निगम से परिसम्पत्ति बंटवारे में मिली राशि मे यूनियन के योगदान को सराहा गया, प्रदेश में कुमाऊँ मंडल के बागेश्वर डिपो को बनाने पर परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया गया,कई वर्षों से पहाड़ और मैदानी मार्गाे पर बंद बसांे के संचालन को पुनः खोला जाय,हल्द्वानी बस अड्डे पर अवैध रूप से हो रही डग्गामारी को बंद किया जाय, ढाबो के नाम पर सभी डिपो में चालक-परिचालकों का उत्पीड़न बंद किया जाय, हल्द्वानी डिपो में वर्कशाप में तैनात कई कर्मचारियों ने अन्य संगठनों से आये पदाधिकारियो ने कर्मचारी यूनियन की सदस्यता ली, बैठक में कुमाऊँ मंडल के रामनगर, काशीपुर,हल्द्वानी, काठगोदाम,भवाली,अल्मोडा, रानीखेत, रुद्रपुर डिपो से पदाधिकारी शामिल थे, प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै,महामंत्री अशोक चौधरी,क्षेत्रीय अध्यक्ष एल डी पालीवाल, मंत्री रघुवीर चौधरी,क्षेत्रीय मंत्री देहरादून क्षेत्र के पी सिंह,विपिन कुमार, बलदेव सिंह,गुरुवेल सिंह,दयाल जोशी,जितेंद्र कुमार,डी एल साह, मो जमील खां, रामअवध यादव,हरीश जोशी,जलील अहमद,आर पी यादव,अनिल कुमार,मनोज भट्ट,गोपेश्वर प्रसाद,मन्निन्दर सिंह,अमित कुमार,प्रदीप शर्मा,लक्ष्मण अधिकारी,सतनाम सिंह,ईस्वर सिंह,सुरजीत सिंह,मुकेश शर्मा,नरेश पाल, आनंद बिष्ट किशोरी लाल,इकबाल अहमद,दिनेश दुम्का, ललित प्रसाद,नवीन लोहनी,सुनील बिष्ट, सूरज बाबू, कमल धामा, अख्तर चौधरी,आफताब अहमद, किशोरी लाल, ज्ञान प्रकाश,बसंत जीना, ब्रजेश सिंह,भूपेंद्र राठी,विजय पाल, सुनील जोशी, जफर हुसैन, संदीप बिष्ट, सचिन कुमार, ओमप्रकाश शामिल थे।

ParvatiKirola
PriyaJewellers
PremJewellers
RadhikaJewellers
RaunakFastFood
ShantiJewellers
SidhhartJewellers
SwastikAutoDeals
SitaramGarments

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *