हल्द्वानी में आक्रोशित व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाल कर किया ध्वस्तीकरण का विरोध, कहा- प्रशासन नहीं चेता तो होगा उग्र आंदोलन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए किए जा रहे ध्वस्तीकरण के विरोध में हल्द्वानी में बुधवार की देर शाम को आक्रोशित व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान प्रभावित व्यापारियों ने शाम 4 बजे से अपने प्रतिष्ठान भी बंद कर जिला प्रशासन की नीति का विरोध जताया।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति के आहवान पर सभी प्रभावित व्यापारियों ने शाम को अपने प्रतिष्ठान बंद कर महिला चिकित्सालय के सामने बाजार में एकत्र हुए। जहां से भारी संख्या में व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस सिन्धी चौराहा, मंगलपड़ाव, कालाढूंगी चौरहा, ओके होटल, रोडवेज बस अड्डा, जिलाधिकारी कैम्प के पास से होते हुए पुनः महिला चिकित्सालय के सामने बाजार में पहुंचा। जहां व्यापारी नेताओं ने सभा कर मशाल जुलूस का समापन किया।

इस मौके पर प्रभावित व्यापारियों का कहना था कि उनकी पिछले 60 से 65 वर्षों से पुरानी दुकानें यहां मौजूद है। जिसमें वह अपना व्यापार करते रहे हैं। आज जिला प्रशासन की तुगलकी फरमान के चलते चौड़ीकरण के बहाने उनकी दुकानों को ध्वस्तीकरण का नोटिस भेजा गया है। जिला प्रशासन की इस कार्यवाही के चलते उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट आन खड़ा है। प्रदर्शनकारियों कहना है कि इस बावत वह केन्द्रीय राज्य मंत्री और भाजपा विधायक को भी अवगत करा चुके है, लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हो पायी है। जिसकारण प्रभावित व्यापारियों में शासन प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने शासन प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर वह अपनी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को नहीं रोकता है, तो वे अपने आंदोलन को उग्र रूप में करने को बाध्य होंगे।

यह भी पढ़ें -   शिक्षकों का सरकार पर दबाव बढ़ा, मांगें न मानीं तो जनगणना बहिष्कार का ऐलान

मशाल जुलूस में विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ललित जोशी, प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल समिति के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्डा, देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष हुकुम सिंह कुँवर, प्रांतीय नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, कांग्रेसी नेत्री मीमांशा आर्या आदि जनप्रतिनिधियों ने मशाल जुलूस में प्रतिभाग कर समर्थन दिया और कहा कि वे सब प्रभावित व्यापारियों के आंदोलन साथ खड़े हैं। उनका कहना था कि जिला प्रशासन तानाशाही पर उतर आया है जिसे व्यापारी समाज किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। इधर संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति ने बताया है कि कल गुरूवार को शाम 4 बजे से प्रभावित व्यापारीगण अपने प्रतिष्ठान बंद करके महिला चिकित्सालय के समाने बाजार में धरना प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान

मशाल जुलूस में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, मनोज जायसवाल, रुपेन्द्र नागर, सौरभ भट्ट, पवन वर्मा, धर्म प्रकाश यादव, हितेन्द्र भसीन, राजीव अग्रवाल, गोविन्द बगड्वाल, दलजीत सिंह दल्ली, सिद्धि सुयाल, पूर्व पार्षद राधा जोशी, विनीता शर्मा, उर्वशी बोरा, प्रियंका शर्मा, गीता बिष्ट, सचिन गुप्ता, उपेंद्र कनवाल, शिव कपूर, गौरव गुप्ता, संदीप सक्सेना, हरीश जोशी, किरन जोशी, कुसुम जोशी, मुकेश धींगरा, सतविंदर सिंह अरोड़ा, विकास धींगरा, मोहम्मद अनीस, केतन गुप्ता, शिव कपूर, राजू जोशी, अशोक कुमार, बलबीर सिंह, मुरली मनोहर मुलानी, अशोक सिंधी, बलविंदर सिंह, संजय कुमार, इंदरजीत सिंह, बसन्त बाबा, गौरव गुप्ता, सागर अग्रवाल सहित पीड़ित व्यापारी उपस्थित रहे।

In Haldwani, angry traders took out a torch procession and protested against the demolition, saying – If the administration does not warn, there will be a fierce movement.

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440