
समाचार सच, हल्द्वानी/। उत्तरप्रदेश के हाथरस में बलात्कार पीड़िता की मौत के बाद दोषियों को फांसी की सजा की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर भीम आर्मी ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया है। साथ ही प्रगतिशील एकता केंद्र ने भी इस पर कड़ा आक्रोश जताया है। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि हाथरस में दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी यह दशा बना दी गई कि आखिरकार उसे जिंदगी से हारना पड़ा। इस कृत्य को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फंासी की सजा दी जाए। साथ ही पीड़िता के परिवार को सरकारी नौकरी और एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन में यह भी मंाग की गई है कि दलित बहुजन मूल निवासियों के उत्पीड़न, हत्याएं व बलात्कार जैसी घटनाओं पर तत्काल कड़े कानून बनाया जाए। ऐसा न होने पर भीम आर्मी ने पूरे देश में हिन्दू धर्म छोड़ने की मुहिम चलाने और धर्म परिवर्तन करवाने की चेतावनी दी है।
ज्ञापन देने वालों में भीम आर्मी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुंदर लाल आर्या, विक्रम पाल सिलानिया, सुलेमान मलिक, कुलदीप अंबेडकर, मेहताब हुसैन वारसी, मोहित कुमार, कुलदीप सहदेव, समुमित अंबेडकर आदि शामिल रहे। वहीं प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। महासचिव रजनी जोशी ने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था ने महिलाओं को माल बना दिया है। वहीं दूसरी ओर सामंती मूल्य मान्यताएं महिलाओं को खूटे में बधी गाय से ज्यादा कुछ नहीं समझती। पूंजीवादी व्यवस्था में हर ताकत वाला कमजोर का शोषण उत्पीड़न करता है इसकी एक बानगी हालिया यह हत्याकांड है। कहा कि महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों की जड़ में असली संस्कृति वह सामंती मूल्य मानते हैं। समाज में महिला अपराधों को खत्म करने के लिए अश्लील संस्कृति वह सामंती मूल्य मान्यताओं को जड़ से खत्म करना होगा। हमारी सरकारें व्यक्तियों को दोषी ठहरा कर उसे सजा देकर पूरे मामले की इतिश्री कर देती है। उनका कहना है कि व्यक्तियों को अपराधी बनाने वाली सामंती संस्कृति व अश्लील संस्कृति पर रोक लगाये बिना समाज से ना तो अपराध खत्म होंगे और ना ही अपराधी खत्म होंगे।
इधर देहरादून में हाथरस पीड़िता स्वर्गीय मनीषा वाल्मीकी को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रेमनगर बाजार चौक पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज से जुड़े लोगों ने पहुंचकर मनीषा वाल्मीकी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए व मनीषा वाल्मीकी को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होकर आगे की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। सरकार से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। तथा मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्थानांतरित कर मनीषा वाल्मीकी को न्याय दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। सभा में अपने संवेदना प्रकट करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर प्रेमनगर वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष आशीष देसाई ने मनीषा वाल्मीकी के समर्थन में समस्त वाल्मीकि समाज को एकजुट होने की अपील की और तय किया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल हाथरस जाकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया करवाएगा।
इस अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि देने वालों में मोहन काला, कैलाश वाल्मीकी, दीवान सिंह बिष्ट, प्रेमनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पूंजी, दर्शन लाल, नानकचंद, राव नशिब, आनद सूद, आशीष बागड़ी, अमन उज्जैनवाल, प्रधान अमित कुमार, आनंद उपस्थित रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


