प्रदेश के कई इलाकों में ऑनलाइन क्लासेज में नेटवर्क की समस्या

खबर शेयर करें

-उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने संचालित हो रही ऑनलाइन क्लासेज की समीक्षा
-प्रत्येक अधिकारियों को 10-10 कॉलेजो की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश

समाचार सच, देहरादून। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ धन सिंह रावत आज दूसरे दिन भी विधानसभा स्थिति अपने कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डॉ रावत ने इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने लॉकडाउन अवधि में विभिन्न स्तर से संचालित हो रही आँनलाइन क्लासेज की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश के कई इलाकों में नेटवर्क की समस्या रहती है लिहाजा ऑनलाइन क्लास के अलावा अन्य विकल्पों पर भी विचार कर छात्रों की समस्या को हल किया जाय। वहीं इन समस्याओं से निपटने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री आगामी 21 अप्रैल को प्रातः 10 बजे सभी कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ वीडियों कॉफ्रेसिंग के जरिये वार्ता करेंगे जिसमें प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक अधिकारियों को 10-10 कॉलेजो की जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश भी दिये। ताकि छात्रोें की समस्याओं को दूर किया जा सके। वहीं बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि छात्रों की सुविधा के लिए निदेशालय और जिला स्तर पर टोल फ्री नंबर जारी किये जाय।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री ने विभिन्न कॉलेजों में चल रहे निर्माण कार्यों को शुरू करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यदायी संस्थाओं को जल्द काम शुरू करने को कहा जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था स्थानीय स्तर पर प्रशासन से अनुमति लेकर काम शुरू। ताकि अधूरे पड़े कार्यों को समय रहते पूरा किया जा सके। वहीं बैठक में कॉलेजों की सुरक्षा को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित कॉलेज के प्राचार्य को अवगत कर दिया जाय और पुलिस या स्थानीय प्रशासन को इस संदर्भ में अलग से सूचित करें।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

इस मौके पर दिप्ती रावत, उपाध्यक्ष, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति, प्रोफेसर एम.एस.एम. रावत, सलाहाकार, उच्च शिक्षा, डॉ. कुमकुम रौतेला, संयुक्त निदेशक, डॉ. ए.एस. उनियाल, उपनिदेशक, डॉ रचना नौटियाल, नोडल रूसा, डी.सी. गोस्वामी, विधि अधिकारी उच्च शिक्षा, विनोद कुमार, प्रभारी एडुसेट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440