

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल की जिला महिला इकाई के नेतृत्व में महानगर में गुरूवार को भारी संख्या में महिलाओं ने भव्य कार रैली का संचालन कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस मौके पर महिलाएं अनेक प्रकार गाड़ी का संचालन कर रही थी जिसमें ट्रैक्टर से लेकर जैगुआर लोगों का आकर्षण केंद्र रहीं। आपको बता दें कि हरिः शरणम् ‘जन’ के तत्वावधान में होने जा रहे 13-19 नवम्बर के मध्य 111 कन्यादान-श्रीमद्भागवत कथा भक्ति महोत्सव का आयोजन हल्द्वानी में एमबी इंटर कालेज में होने जा रहा है। जिसके तहत मंडल की जिला महिला इकाई द्वारा भव्य महिला कार रैली निकाली गयी थी।






पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत एफटीआई मैदान में प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल की जिला महिला इकाई के आहवान पर भारी संख्या में महिलायें स्वयं का वाहन लेकर एकत्रित हुए। जहां से शाम को कार रैली का शुभारम्भ हुआ। महानगर के मुख्य मार्ग नैनीताल रोड होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कथा स्थल पर पहुंचने पर संस्था प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास भाई जी ने स्वागत करते हुए महिलाओं को भक्ति महोत्सव में प्रतिभाग करने का आमंत्रण दिया। इसके साथ ही राष्ट्र सेविका समिति की बहिनों ने भी महिलाओं का स्वागत किया। रैली का संचालन हर्षवर्धन पांडे ने किया।

कार रैली में मौजूद महिलायें:
विधायक सरिता आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, कुसुम दिगारी, अरूणा टंडन, शांति जीना, राधा टंडन, गीता बिष्ट, लता बोरा, कल्पना रावत, उवर्शी बोरा, पुष्पा नेगी, विमला सागुड़ी, ममता बिष्ट, कविता कर्नाटक, भवानी व्यास, विनीता शर्मा, सिद्धी सुयाल, पिहू कौर, किशूंक गौड़, मंजू पाठक, प्रियंका शर्मा सहित भारी संख्या में महिलाओं ने किया प्रतिभाग।

मार्गों पर कार रैली का हुआ भव्य स्वागत
जैसे ही कार रैली महानगर के मुख्य मार्ग में पहुंची तो जगह-जगह पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने फूलों की वर्षो कर महिलाओं का स्वागत करते हुए हरिः शरणम् जन संस्था द्वारा आयोजित भक्ति महोत्सव के सफल आयोजन की अग्रिम बधाई दी। इस मौके पर नव युवक संघ परिवार, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, शिव सेना, युवा प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल, तनिष्क ज्वेलर्स सहित आदि संगठनों फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा से बलजीत कौर, कविता भुटियानी, पूजा हरियाल, क्षमा तिवारी, भावना तिवारी, रिनी भुटियानी, डॉली मालदार, सुश्री नीरू भल्ला, बीरेन्द्र सिंह चड्ढा, मुकेश धीगंड़ा, प्रेम मदान, दलजीत सिंह दल्ली, जसविन्दर सिंह भसीन आदि सदस्य।

वहीं फूल की वर्षा से स्वागत करने में नव युवक संघ परिवार से हरीश सोनूपुरी, रामनिवास गुप्ता, कन्हैया लाल उपाध्याय, जगजीत सिंह, प्रदीप सब्बरवाल, शंकर लाल भुटियानी, विनोद आनंद, मिंटू पुरी, अमरजीत सेठी, सोनू ठाकुर, बलवीर ठाकुर आदि सदस्य मौजूद रहे।
स्वागत स्थल पर रहे उपस्थित:
नैनीताल विधायक सरिता आर्या, प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, शहर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, राष्ट्र सेविका समिति की नीमा अग्रवाल, वंदना पंत, विजय लक्ष्मी चौहान सहित आदि गणमान्य लोग रहे मौजूद।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440