समाचार सच, देहरादून। सितंबर महीने में सफेद राशन कार्ड धारकों को 10 किलो गेहूं-चावल मिलेगा। जिसमें तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल तो मुफ्त राशन योजना का होगा। वहीं नियमित कोटे का तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं दिया जाएगा। मुफ्त राशन योजना के तहत एक किलो तो नियमित कोटे से दो किलो दाल भी मिलेगी।केंद्र सरकार ने कोरोना काल में सफेद कार्ड धारकों को राहत देने के लिए नवंबर तक प्रति यूनिट छह किलो राशन मुफ्त देना तय किया है। जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि देहरादून में सवा दो लाख सफेद राशन कार्ड धारक हैं। उन्होंने बताया कि मुफ्त कोटे के तहत सितंबर महीने में जुलाई महीने की मुफ्त दाल बांटी जानी है, क्योंकि जुलाई की दाल अगस्त के अंत में ही गोदामों में पहुंच सकी है। दून के करीब 15,000 अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को भी उक्त योजना का लाभ मिलेगा।
दून के करीब पौने दो लाख पीले कार्ड धारकों को सितंबर में भी केवल नियमित कोटे से ही राशन मिलेगा। डीएसओ जसवंत सिंह ने बताया कि पीले कार्ड धारकों को एक कार्ड पर साढ़े सात किलो गेहूं-चावल मिलेगा। इसके अलावा एक किलो मसूर और एक किलो काला चना भी मिलना है। जिन सस्ता गल्ला दुकानों पर कार्ड की संख्या ज्यादा है, उन्हें टोकन सिस्टम से सीमित संख्या के साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए राशन बांटने के निर्देश दिए गए हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












