समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ वक्त से कोरोना के नए मरीज मिलने की दर कम हुई है। यही नहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी कम हो रहा है। कोरोना के आंकड़ों का साप्ताहिक विश्लेषण किया जाए तो 30वें सप्ताह (चार-दस अक्टूबर) के दौरान संक्रमण दर 5.84 फीसद रही है। यह पिछले आठ हफ्ते में सबसे कम है। बीते छह हफ्तों में एक्टिव केस की संख्या भी इसी दरमियान सबसे कम रही है। सितंबर मध्य में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 12 फीसद और एक्टिव केस साढ़े बारह हजार तक पहुंच गए थे। एक अच्छी बात ये भी है कि सितंबर के अंतिम पखवाड़े में आई कमी के बाद जांच की गति भी फिर बढ़ गई है। बस एक संक्रमितों की मौत का आंकड़ा जरूर चिंता बढ़ रहा है। क्योंकि मरने वालों की संख्या उसी रफ्तार से बढ़ रही है। अब तक प्रदेश में कुल 747 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिनमें 135 की मौत पिछले 11 दिन में हुई है। इनमें भी 88 की मौत जनपद देहरादून में हुई है। इस लिहाज से अक्टूबर माह में प्रदेश में हर दिन 12 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा है, जिनमें करीब 66 फीसद यानी आठ मौत दून में हुई हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












