UKSSSC Paper Leak मामले में 50-50 हजार के निजी मुचलके पर आरोपियों को मिली जमानत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में शनिवार को केस से संबंधित तीन गैंगस्टर अभियुक्तों की जमानत को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। देहरादून गैंगस्टर कोर्ट के विशेष जज चंद्रमणि राय की अदालत से 50-50 हजार के निजी मुचलके पर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी जगदीश गोस्वामी, चंदन मनराल और बलवंत रौतेला को जमानत मिल गयी है। वहीं, कोर्ट ने जमानत मिलने वाले तीनों अभियुक्तों पर देश छोड़ने को लेकर पाबंदी लगाई गई है। जबकि इस मामले में अब तक 7 गैंगस्टर आरोपी सहित 22 लोगों को इस मामले में जमानत मिल चुकी है।

आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल जगदीश गोस्वामी जो पेशे से एक शिक्षक हैं। उनको पेपर लीक मामले में पहले ही जमानत मिल गई थी। हालांकि, वह गैंगस्टर एक्ट लगने के कारण जेल में बंद है अधिवक्ता तिवारी के मुताबिक, जमानत की पैरवी करते हुए उन्होंने कोर्ट में इस बात का तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को गैंगस्टर एक्ट में गलत और झूठे आरोप के तहत फंसाया गया। क्योंकि ऐसा कोई सबूत नहीं है, जिसमें यह पाया जाए कि जगदीश गोस्वामी किसी गैंग से ताल्लुक रखते हैं।

यह भी पढ़ें -   अगली पीढ़ी के लिए हरित संकल्प: डॉ. आशुतोष पन्त ने पौधारोपण व जागरूकता अभियान चलाया

उन्होंने कहा कि अभियुक्त जगदीश गोस्वामी एक शिक्षक हैं और उनकी भूमिका संदिग्ध होने पर इस केस में सामने आई है। इसी तरह के अन्य कारणों के चलते जगदीश गोस्वामी सहित तीन अभियुक्तों को देहरादून की विशेष गैंगस्टर कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई है। ऐसे में अब तक इस मामले में 7 गैंगस्टर आरोपी सहित 22 लोगों को इस मामले में जमानत मिल चुकी है जबकि, इतने ही आरोपी अभी जेल में बंद हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440