उत्तराखंड में सीएम धामी ने कैबिनेट बैठक में लिए गए ये अहम फैसले…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने शनिवार को आयोजित बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाया गया। अनुपूरक बजट 5600 करोड़ का है जिनका अनुमोदन मंत्री मंडल ने दिया है।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र गैरसैण में होने जा रहा है। तीन दिनों तक 21 अगस्त से शुरू होकर सत्र 23 तक आहूत होने का समय निर्धारित किया गया है। सत्र को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। मंत्रिमंडल मीटिंग में अनुपूरक बजट पर लगी मोहर के बाद इसको सत्र में पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   मंगलवार का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें 21 जुलाई 2026 का भविष्यफल

मंत्रीमंडल मीटिंग में कुल आठ प्रस्ताव पेश किये गए जिसमे सबसे पहले अनुपूरक बजट का प्रस्ताव पास किया गया है चीनी मिल में 68 मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने पर सहमति मिली है मृतक आश्रितों के पद पर लगी रोक को मंत्रीमंडल ने हटा दिया है।

यह भी पढ़ें -   लक्सर के पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए शव, मुख्य पुजारी फरार

चीनी मिल में 123 सीजन कर्मियों के मृतक आश्रितों के पदों को भरने का फैसला अगली मीटिंग में होगा दैनिक वेतन भोगी सविदा कर्मियों के नियमितीकरण फैसले पर चर्चा की गई। अब पांच साल की जगह दस साल की सेवा का आधार नियमितीकरण के लिए लागु किया जायेगा।

उत्तराखंड सरकार गैरसैंण विस सत्र में अनुपूरक बजट 5600 करोड़ को पारित कराना चाहती है। इसके अलावा बैठक में विस के पटल पर रखी जाने वाले प्रत्यावेदन और सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440