उत्तराखण्ड में सरकारी अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों पर बिजली चोरी का आरोप, 54 हजार का जुर्माना और मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड के मुनस्यारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों के सरकारी आवास अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े गए। विद्युत विभाग की टीम ने छापा मारकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ा और तुरंत कनेक्शन काट दिया। इन डॉक्टर और कर्मचारियों पर 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के उपखंड अधिकारी गिरीश चंद्र आर्या ने बताया कि विभाग इन दिनों बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चला रहा है। इसी दौरान मुनस्यारी सीएचसी में अवैध कनेक्शन की सूचना मिलने पर टीम ने वहां पहुंचकर मामले की पुष्टि की। बताया गया कि स्वास्थ्य कर्मियों के सरकारी आवास का कनेक्शन बिजली बिल न चुकाने के कारण पहले ही काट दिया गया था, लेकिन कर्मचारियों ने अवैध कनेक्शन से बिजली का उपयोग जारी रखा था।
यूपीसीएल की ओर से जुर्माना जमा करने पर मुकदमे को निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440