उत्तराखण्ड में 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया तहसीलदार का पेशकार! वकील ने बजाई विजिलेंस की घंटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने तहसील में तैनात अपर तहसीलदार के पेशकार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अम्बर तालाब मोहल्ला निवासी रोहित के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, एक अधिवक्ता ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसकी बहन की कृषि भूमि से जुड़े मामले में पेशकार रोहित 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। अधिवक्ता रिश्वत देने को तैयार नहीं था, इसलिए उसने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला—कैंची धाम में दर्शन, संवाद कार्यक्रम में सतत विकास और वन पंचायतों की भूमिका पर जोर

विजिलेंस देहरादून की ट्रैप टीम ने पूरी योजना बनाई। पीड़ित को केमिकल लगे नोट दिए गए, जो जैसे ही रोहित ने स्वीकार किए, विजिलेंस टीम ने तुरंत उसे धर दबोचा। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसकी संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440