जीजीआईसी सुल्तानपुर पट्टी में आत्म सुरक्षा शिविर का शुभारम्भ, बालिकाओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर/रुद्रपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत छात्राओं के लिए आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन जीजीआईसी सुल्तानपुर पट्टी में किया गया। शनिवार को शिविर का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि पांडे तथा राव मार्शल आर्ट्स एकेडमी के डायरेक्टर रोहित यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आपको बता दें कि इस योजना के तहत जनपद के चयनित 13 स्कूलों की 1300 बालिकाओं को 7 दिवसीय आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

राव मार्शल आर्ट्स एकेडमी के निदेशक रोहित यादव ने छात्रों को सेल्फ डिफेंस वाइटल पायंट्स के बारे में जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में जिला समन्वयक जया नयाल, सुपरवाइजर पार्वती देवी एवं विद्यालय स्टाफ से मंजू नेगी, सुमन बाला सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गंगा किनारे दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से हड़कंप, पुलिस द्वारा दोनों मामलों की गहनता से जांच
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440