वर्चुअल क्लासरूम के माध्यम से स्वामी विवेकानन्द ई-युवा सम्मेलन का आयोजन
समाचार सच, हल्द्वानी। शिक्षा, युवा कल्याण व पंचायतीराज मंत्री अरविन्द पाण्डे ने वर्चुअल क्लासरूम के माध्यम से स्वामी विवेकानन्द ई-युवा सम्मेलन कार्यक्रम से प्रदेश के युवा कल्याण के स्वयं सेवकों से संवाद किया। साथ ही युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के स्वंय सेवक पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया। बताया कि वर्तमान समय में कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव हेतु इस पोर्टल पर युवक एवं महिला मंगल दलों के सदस्य, राष्ट्रीय सेवा योजना व नैशनल कैडिट कोर के साथ ही नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य अपना सहयोग देने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। विवेकानन्द ई-युवा सम्मेलन के दौरान युवा कल्याण मंत्री ने मंगल दल के सदस्यों द्वारा कोविड-19 के दौरान अपनी ग्राम पंचायतों में स्थापित क्वारंटीन सेंटरों में किए गए सहयोग व कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी दी। साथ ही प्रवासी व्यक्तियों के आने के पश्चात रोजगार व स्वरोजगार से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी ली।
उन्होंने प्रवासियों के लिए उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के सम्बन्ध में जानकारी भी दी। साथ ही युवाओं को स्थानीय संसाधनों के आधार पर छोटे-छोटे व्यवसाय अपनाकर आय में वृद्धि करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस ई-युवा सम्मेलन में अलग-अलग अर्चुअल क्लासरूम के माध्यम से मुख्यालय भीमताल युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी दीप्ति जोशी, राजकीय इण्टर कॉलेज भीमताल से बच्ची लाल, रा.इ.का. धानाचूली से एएस नयाल, रा.इ.कॉ रामनगर से वन्दना क्वीरा बिष्ट, रा.इ.का. तल्ला रामगढ़ में कीर्ति वर्मा, राजकीय इण्टर कॉलेज ओखलकाण्डा से पीएल वर्मा एवं राजकीय इण्टर कॉलेज धौलाखेड़ा हल्द्वानी से डीएन काण्डपाल के अलावा अन्य स्थानों में स्थापित अन्य वर्चुअल क्लास सेंटर में युवक एवं महिला मंगल दल के सदस्यों, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों व वालिंटीयर्स ने प्रतिभाग किया।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


