नहीं रूक रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं, हल्द्वानी में आये दो मामले…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (अपराध जगत)। जनपद नैनीताल में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं नहीं रूक रही है। बुधवार को हल्द्वानी महानगर में दो अलग-अलग क्षेत्रों में युवतियों से छेड़छाड़ के दो मामले प्रकाश में आये हैं। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने मामलों की छानबीन शुरू कर दी है। मुनगली गार्डन में रहने वाली युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंप कर कहा है कि सदर बाजार निवासी नीलेश देववंशी उस पर फब्तियां कसने के साथ ही दुर्व्यवहार करता है। युवती का कहना है कि नीलेश के पास उसकी कुछ आघ्पत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो क्लिप हैं। जिन्हें वह सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देता रहता है। युवती का आरोप है कि जब वह एक अक्टूबर को मॉर्निंग वॉक में जा रही थी, तभी कालाढूंगी रोड में नीलेश ने उसे रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। आरोप है कि उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उस पर शादी का दबाव बनाया। इतना ही नहीं उसने उसके होने वाले पति को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पर कार्यवाही की गुहार लगाई है।
जबकि छेड़छाड़ का दूसरा मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र का है। यहां सुभाष नगर में रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि वहीं का रहने वाला राजू अपने दोस्त नरेश के साथ मिलकर आये दिन उसके कमरे में घुस आता है और दोनों उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। विरोध करने पर दोनों उसके परिवारजनों को मारने की धमकी देते हैं। जब इसकी जानकारी युवती के परिवारजनों को हुई तो उन्होंने दोनों युवकों से ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इस पर वह परिजनों को धमकाने लगे। पीड़िता ने पुलिस से राजू व नरेश पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों ही मामलों की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440