नैनीताल डीएसबी छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय शुभम बिष्ट ने अध्यक्ष पद पर दर्ज की धमाकेदार जीत, पहली बार कैंपस में फहराया काला झंडा

खबर शेयर करें

NSUI supported Shubham Bisht won the post of president in Nainital DSB student union election, black flag hoisted in campus for the first time

समाचार सच, नैनीताल। डी एस बी परिसर छात्र संघ चुनाव में इस बार निर्दलीय एवं एनएसयूआई समर्थित शुभम बिष्ट ने अपनी धमाकेदार जीत के साथ अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वही एबीवीपी से बागी हुए निर्दलीय शुभम कुमार दुसरे स्थान एवं एबीवीपी के उम्मीदवार मोहित पंत को तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें -   जंगल किनारे रहें सावधान: टांडा रेंज में हाथी के हमले से दो की मौत, प्रशासन अलर्ट

कुल 2870 विद्यार्थियों ने अपना मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए शुभम बिष्ट को 1192, शुभम कुमार को 804 एवं मोहित पन्त को 758 मत मिले। छात्रा उपाध्यक्ष के लिए कु0 कंचन भट्ट निर्विरोध निर्वाचित हुई। छात्र उपाध्यक्ष के लिए निशान्त कुमार बाल्मिीकी निर्विरोध चुने गए।

सचिव पद के लिए हुए कांटे के मुकाबले में राहुल नेगी ने प्रतिद्वंदी प्रिंस गड़िया को शिकस्त दी। प्रिंस गड़िया को 1256 वही राहुल नेगी को 1469 मत मिले। सांस्कृतिक सचिव पद के लिए कु0 सिमरन पाण्डे निर्विरोध वही संयुक्त सचिव के लिए गौरव जोशी ने जीत दर्ज की। इस पद पर खड़े उम्मीदवार देवराज सिंह को 691, गौरव जोशी को 1451 एवं कुनाल कुमार आर्या को 470 मत प्राप्त हुए।

यह भी पढ़ें -   आईटीबीपी की 34वीं बटालियन में शुरू हुआ आंचल मिल्क कैफे, जवानों को मिलेगा शुद्ध और पौष्टिक आहार

कोषाध्यक्ष पद के लिए सन्तोष कुमार आर्या निर्विरोध निर्वाचित हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दीपक दास 1349 मत पाकर विजय घोषित हुए। दूसरी उम्मदीवार कु0 स्वाती जोशी को 1203 मत प्राप्त हुए। संकाय प्रतिनिधि के लिए कला -कार्तिक सिंह रावत एवं विज्ञान -श्री सुमित मौर्या चुने गए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440