चीन में कोरोना के काल से भारत अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बड़ने की आशंका को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखी है। जापान अमेरिका और चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जीनोम सिक्ववेंसिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है। जिससे नए वेरिएंट और उसके फैलाव का पता चल सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों और मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर कोरोनावायरस की जीनोम सिक्वेंसिंग पर ध्यान देने को कहा है। अमेरिका, ब्राज़ील, चीन, जापान और कोरिया में कोविड के बढ़ते मामलों के बाद सर्विलेंस बढ़ाई गई है।
चिट्ठी में राज्यों से कहा गया है कि कोरोनावायरस के नए वेरिएंट की पहचान करने के लिए सभी पॉजिटिव मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग की जाए। और जीनोम सिक्वेंसिंग के सभी मामलों को के माध्यम से रिपोर्ट किय़ा जाए।

यह भी पढ़ें -   नई कार की खुशियां मातम में बदलीं, नानकमत्ता हाईवे पर दर्दनाक हादसे में शिक्षक और व्यापारी की मौत

बता दें जीनोम सिक्वेंस के माध्यम से ये पता लगाया जा सकता है कि वायरस का कौन सा वेरिएंट ज्यादा फैल रहा है और किस हिस्से में कौन से वेरिएंट का फैलाव है। अगर वायरस म्यूटेट करता है और कोई नया वेरिएंट वातावरण में आता है तो उसका पता भी लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -   13 मई 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

लिहाजा भारत में कोरोना के मामले बढ़ें, उससे पहले ही जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने और उसकी रिपोर्टिंग केंद्रीय स्तर पर फिर से तेज़ करने का फैसला लिया गया है। भारत में इस वक्त कोरोना के कुल 3490 एक्टिव केस हैं। अब तक के सबसे कम केस भारत में इसी हफ्ते दर्ज किए गए हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440