भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर हल्द्वानी शाखा ने किया वृक्षारोपण का कार्यक्रम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारत विकास परिषद ने स्थापना दिवस पर विभिन्न पौधों का रोपण किया। इस मौके हल्द्वानी शाखा द्वारा 50 विभिन्न पौधे जैसे नीम, तेजपत्ता, गुलमोहर, जामुन, आम इत्यादि पौधों का पालम सिटी में सदस्यों द्वारा रोपण किया गया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष भवानी शंकर नीरज ने वृक्षों का महत्व बताते हुए पौधों की सुरक्षा का संकल्प किया तथा कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत विकास परिषद भविष्य में भी निरंतर इस काम को करता रहेगा। इस मौके पर संयुक्त रीजनल महासचिव भगवान सहाय अग्रवाल ने बताया की पूरे देश में परिषद स्थापना दिवस पखवाड़ा आयोजित कर रहा है जिसके अंतर्गत वृक्षारोपण, चिकित्सा शिविर आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर प्रदेशभर में करेगी जनजागरण

इस अवसर पर सचिव डॉ० अभिषेक मित्तल, मयंक मित्तल, गीतू केसरवानी ,मीनू गुप्ता, राजकुमारी अग्रवाल, शिखा ,डॉ० अतुल राजपाल, शाखा उपाध्यक्ष विवेक कश्यप, पंकज अग्रवाल, मनोहर केसरवानी आदि सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   NEET Re-Exam के लिए उत्तराखंड तैयार, 53 केंद्रों पर 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440