Indian Railways: इस रूट पर अब चलेगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन! एक घंटे में पूरा होगा 200 किलोमीटर का सफर

खबर शेयर करें

Indian Railways: Semi high speed train will now run on this route! 200 kilometer journey will be completed in one hour

समाचार सच, नई दिल्ली/मुंबई (एजेन्सी)। भारतीय रेलवे पुणे-नासिक रूट में सेमी-हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट की प्लानिंग कर रहा है। इंडियन एक्सप्रेस में आई खबर के मुताबिक रेल मंत्रालय ने पुणे-नासिक सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। रेलवे का यह प्रोजेक्ट पिछले तीन वर्षों से पाइपलाइन में था। महाराष्ट्र रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पाेरेशन द्वारा तैयार किए गए प्रपोजल के अनुसार, नासिक-पुणे रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रेन को 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर चलाया जाएगा। इस रूट पर 24 स्टेशन होंगे। इन स्टेशनों में 8 बड़े स्टेशन होंगे जबकि 16 छोटे। यह रेलवे रूट तीन महाराष्ट्र के तीन जिलों- पुणे, अहमदनगर और नासिक से होकर गुजरेगा।

इस बारे में बीते रविवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडियो में फडणवीस के साथ रेल मंत्री भी मौजूद हैं। देवेंद्र फडणवीस द्वारा जारी किए गए वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं पुणे-नासिक हाई-स्पीड रेलवे परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी देने के लिए रेल मंत्री को धन्यवाद देता हूं।”

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा

उन्होंने आगे कहा, “पुणे और नासिक के बीच हाई-स्पीड रेल विकास को बढ़ावा देगी और दोनों शहरों के औद्योगिक क्षेत्रों को बिना रुके कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। हमारी तकनीकी समिति परियोजना के तकनीकी विवरण को अंतिम रूप देगी और फिर इसे केंद्रीय कैबिनेट द्वारा अप्रूवल के लिए प्रस्तुत करेगी।

यह भी पढ़ें -   चाफी–पदमपुरी मार्ग की सुस्ती पर मंत्री कैड़ा सख्त, बोले- काम में लापरवाही हुई तो अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पुणे और नासिक महाराष्ट्र में आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं। हमारा प्रयास होगा कि इन दोनों शहरों को रेल कनेक्टिविटी प्रदान की जाए। शिरूर के सांसद और छब्च् के नेता अमोल कोल्हेने परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए वैष्णव और फडणवीस को धन्यवाद दिया। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस के साथ पुणे-नासिक सेमी हाई-स्पीड रेल का मुद्दा उठाया था।

उन्होंने कहा कि यह सेमी हाई स्पीड ब्रॉड गेज पर होनी चाहिए। यह स्पष्ट नहीं है कि मौजूदा प्रस्ताव के लिए सैद्धांतिक मंजूरी है या कुछ बदलाव हैं। यह बिंदु महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर परियोजना को ब्रॉड गेज पर चलाया जाता है तो ही इस क्षेत्र के किसानों और उद्योगों को लाभ होगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440