इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ संकल्प व इच्छाशक्ति से विश्व के अंदर मनवाया अपना लोहा

खबर शेयर करें

इंदिरा गांधी के जन्‍मदिन पर कांग्रेस ने किया गोष्ठी का आयोजन

समाचार सच, देहरादून। स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्‍मदिन के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर की ओर से गोष्ठी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शहर कांग्रेस के सभी कांग्रेसजन ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि दी। इसके बाद तिलक भवन में एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ संकल्प व इच्छाशक्ति से विश्व के अंदर अपना लोहा मनवाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक शक्तिशाली व निर्भय शक्ति के रूप में विकसित किया। उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण कर इस देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया। दुश्मन देशों का विभाजन कर उनकी शक्ति को तोड़ने का काम इंदिरा गांधी ने किया। उन्होंने कहा इस देश की शक्तिशाली बुनियाद रखने में इंदिरा गांधी का मुख्य योगदान रहा है। जिसे प्रत्येक कांग्रेस जन को फक्र है। वह इस देश का प्रत्येक नागरिक आज इंदिरा को नमन करता है। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल, महिला ब्लॉक अध्यक्ष शशि चौहान, सदाकत अली, गिरीश सप्पल, आदि ने भी विचार प्रकट किए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सरोज देवी आराधना दत्त एंथोनी राजीव शर्मा, केवल, भुवन पंत, अभिनव ठाकुर, वैभव गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश ग्रोवर, साबिर अली, भूपेश उपाध्याय, साजिद अली, अजीम डोगरा, संजय अग्रवाल, अशोक जांगड़ा, सचिन शर्मा, यशपाल, विशेष शर्मा, संदीप भटनागर कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440