समाचार सच, हल्द्वानी। यहां इंदिरा नगर एवं उजाला नगर कंटेनमैंट क्षेत्र में 14 दिनांे मे कोई कोरोना पाजेटिव व कोरोना लक्षण वाले केेस न मिलने व जनमानस के आर्थिक समस्या को देखते हुये आईआरएस टीम द्वारा कंटेनमैंट जोन हटाये जाने की संस्तुति की गई। बुधवार की सायं जिलाधिकारी सविन बंसल ने इंदिरा नगर एवं उजाला नगर क्षेत्र में घोषित कंटेनमैंट जोन से हटाने के आदेश दिये। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
ज्ञात हो कि आईआरएस टीम द्वारा संस्तुति के उपरान्त विगत 2 जुलाई को इंदिरा नगर व उजाला नगर में कंटेनमैंट जोन निर्धारण किया गया था।

डीएम ने बताया कि आईआरएस टीम द्वारा कंटेनमैंट क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया गया कि कंटेनमैंट घोषित होने के बाद से चिकित्सकीय परीक्षण मे संदिग्ध पाये गये क्षेत्र के निवासियों व समस्त गर्भवती महिलाओ के लिये गये सैम्पलांे की रिपोर्ट नगेटिव प्राप्त हुई है तथा दोनों कंटेनमैंट क्षेत्रों में मंगलवार 14 जुलाई तक चिकित्सकीय दल द्वारा इंदिरा नगर क्षेत्र के 3633 व्यक्तियों व उजाला नगर क्षेत्र के कुल 2771 व्यक्तियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षण मे कोई व्यक्ति बुखार एवं सांस की बीमारी से पीडित नही पाया गया। कंटेनमैंट क्षेत्र के प्रत्येक घर का चिकित्सकीय परीक्षण एवं सर्विलांस कर लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक घर के बाहरी भाग, प्रत्येेक सार्वजनिक स्थानों को सेनिटाइजेशन व सफाई कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


