नैनीताल के मेहरागांव में खुला इंद्रशील चैरिटेबल हॉस्पिटल, केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जनपद नैनीताल के मेहरागांव में सोमवार से रोटरी क्लब के सौजन्य से इंद्रशील चैरिटेबल हॉस्पिटल शुरू हो गया है। जिसका शुभारम्भ केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट व विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। श्री भट्ट ने कहा कि रोटरी क्लब नैनीताल की ओर से यह सराहनीय पहल है इससे यहॉ के स्थानीय एवं ग्रामीण वासियों को ईलाज कराने में सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः शिव पुराण कथा में बुझ गया घर का इकलौता चिराग… कूलर के करंट ने छीन लिया मां और बहन का सहारा

उन्होंने रोटरी क्लब के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आपने एक बहुत अच्छा प्रकल्प खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि इंदरशील हॉस्पिटल में एक्स-रे मशीन, ओपथोलमी यंत्र, आंखोंकी जांच की मशीनें एवं एक एंबुलेंस प्रदान की गई है। रोटरी मंडल अध्यक्ष पवन ने बताया कि इस अस्पताल में 20 रुपये की पर्ची साथ ही निरूशुल्क दवाओं का भी वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रताप बिष्ट, भावना मेहरा, अल्का जीना, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, लक्ष्मण सिंह खाती, अध्यक्ष नगर पंचायत देवेन्द्र सिंह चनौतिया, मोहित लाल साह, शिवांशु जोशी के साथ रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   रोजाना 30 मिनट रनिंग करने से क्या क्या फायदे होते हैं
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440