पुलिस कर्मियों को दिलाई यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत निरीक्षक नैनीताल ने शपथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वृहद यातायात जन – जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज पुलिस लाइन नैनीताल प्रांगण में भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल द्वारा अधीनस्थ पुलिस कार्मिकों को यातायात जन- जागरूकता की शपथ दिलाई गई। प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल द्वारा अपने अधीनस्थ पुलिस कार्मिकों को बताया गया कि आम- जनमानस को हम पुलिस कर्मियों द्वारा ही यातायात नियमों का पालन करवाया जाता है अतः हमारा कर्तव्य है कि सर्वप्रथम हम स्वयं यातायात नियमों का पालन करें उसके पश्चात ही हम आम- जनमानस के लिए अग्रणी रहेंगे।
पुलिस कार्मिकों को यातायात जन जागरूकता शपथ में दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधने, एंबुलेंस सहित सभी आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने, नाबालिक बच्चों को वाहन ना देने, किसी भी प्रकार के वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन एवं सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने की शपथ ग्रहण कराई गई। साथ ही साथ यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपने चिर-परिचितो एवं आम- जनमानस को जागरूक करने की अपील की गई।
यातायात जन जागरूकता शपथ कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय नैनीताल एवं पुलिस लाइन नैनीताल के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तिरंगे में लिपटा घर लौटा उत्तराखंड का लाल, अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे ITBP जवान की ट्रेन हादसे में मौत
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440