कोरोना काल में घर पर ही स्थापित करें भगवान गणेश की प्रतिमा : नागर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गणेश महोत्सव मनाने वाले सभी मंडल कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए इस बार अपने- अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना कर गणेश महोत्सव घर पर ही मनाया जाय। प्रेस को जारी शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने कहा कि विगत वर्षों तक गणेश महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है जो कि बड़े-बड़े पंडालों में भगवान गणपति जी को विराजमान कर महोत्सव का आयोजन किया जाता था। लेकिन इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए सभी श्री गणेश मंडलों से निवेदन किया है कि वह बड़े-बड़े पंडाल ना लगाएं और कोविड-19 का पालन करते हुए मंदिरों में धर्मशाला में छोटे स्थानों पर भगवान गणपति जी की प्रतिमा की स्थापना करें और महोत्सव को मनाए साथ ही समस्त शहरवासियों व प्रदेश वासियों से निवेदन किया है कि भगवान विघ्नहर्ता भगवान गणपति इस करोना महामारी से हमें लड़ने की शक्ति प्रदान करें ऐसी प्रार्थना के साथ अपने अपने घरों में अपने कारखानों में अपनी फैक्ट्री में अपने दुकानों में भगवान गणपति जी को विराजमान कर परिवार के साथ भगवान गणपति महोत्सव को मनाएं कल गणेश चतुर्थी 22 अगस्त को भगवान गणपति जी की प्रतिमा स्थापित करें क्योंकि भगवान गणपति विघ्नहर्ता है इस वक्त पूरे देश में उत्तराखंड में हल्द्वानी में जो महामारी की छाया पड़ी है इसको विघ्नहर्ता अति शीघ्र ही दूर करेंगे इन्हीं कामनाओं के साथ निवेदन है कि सभी श्री गणेश भक्त अपने-अपने घरों में भगवान गणपति जी की मूर्ति स्थापना कर परिवार के साथ गणपति महोत्सव मनाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध परियोजना पर प्रशासन का कड़ा रुख, सीडीओ ने लगाई अफसरों को फटकार; गुणवत्ता, मलबा निस्तारण और पुनर्वास पर मांगा जवाब
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440