उत्तराखंड के प्रभारी DGP होंगे IPS अभिनव कुमार, जारी हुआ आदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड से एक बड़ा समाचार सामने आ रहा है। IPS अभिनव कुमार को उत्तराखंड के नए DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उत्तराखंड में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब किसी को DGP का अतिरिक्त प्रभार मिला हो।

आपको बता दें कि कल वर्तमान डीजीपी अशोक कुमार रिटायर हो रहे हैं। खबर है कि सरकार ने न्च्ैब् को क्च्ब् के लिए फ़ाइल नहीं भेजी है। आईपीएस अभिनव कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। वो 1996 आईपीएस कैडर बैच के अफसर हैं। साल 1997 में उन्होंने उत्तराखंड कैडर आईपीएस को चुना। उन्होंने देहरादून में कप्तान की जिम्मेदारी भी निभाई। उत्तराखंड के इस पुलिस अफसर को उनकी ईमानदारी और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में आज फिर बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, सड़कें बंद होने से बढ़ी मुश्किलें
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440