देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में होना सौभाग्य की बात: दुष्यन्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय महामन्त्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम ने कहा कि देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में होना सौभाग्य की बात है। भाजपा मुख्यालय में विधान मंडल दल के सदस्यों के साथ परिचय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जैसे दूरदर्शी, कुशल रणनीतिकार और विकास पुरुष के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा की गई। भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भविष्य की अपार संभावनाएं है और पूरा विश्व आज भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रदेश व केंद्र की सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है लेकिन विरोधी दल तथ्यहीन तरीके से जनता को गुमराहित करने का प्रयास कर रहे हैं इसके लिए हमे कार्यकर्ताओं व जनता के बीच जाकर अपनी उपलब्धियों से अवगत कराना है। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीयता का रिश्ता बनाकर उन्हें कार्य मे लगाना चाहिए। आज जो कार्यकर्ता किसी दायित्व में नही हैं ऐसे हरेक कार्यकर्ता को पार्टी के काम में लगाना चाहिए। क्योंकि हरेक कार्यकर्ता राष्ट्रहित के लिए हमारी पार्टी से जुड़ा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को उनके कार्यों की उपलब्धि के साथ उनके व्यवहार से भी लोकप्रियता हासिल होती है इसलिए अपने कार्यकर्ताओ से मधुर व्यवहार स्थापित करना चाहिए। बैठक में प्रदेश महामंन्त्री संगठन अजेय ने प्रदेश भाजपा के आगामी कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए कहा कि 25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप मनाया जारहा है जिसके तहत प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र व प्रदेश में सकारात्मक माहौल तैयार करना चाहिए हम सभी संगठन के कारण हैं संगठन हमसे नही है इसलिए सभी लोग अपने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कार्य करें।

यह भी पढ़ें -   विश्व पर्यावरण दिवस विशेषः जब एक पहाड़ी महिला ने जंगलों के लिए बदल दी इतिहास की दिशा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440