समाचार सच, देहरादून। जनपद में कोविड-19 से बचाव को लेकर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, चिकित्सा एंव अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा जन जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम को लेकर जागरूक रहने एवं सावधानियां बरतने हेतु लगातार जनपदवासियों से अपील की जा रही है। उन्होंने बताया कि अनलाॅक-5 के तहत् अब सभी प्रकार की गतिविधियां केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा एसओपी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चलाई जा रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि घर से बाहर निकलने पर मास्क, फेशकवर का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें साथ ही समय-समय पर हाथ धोने, सेनिटाइजर समेत सामाजिक दूरी का पालन भी सुनिश्चित करें तथा लक्षण महसूश होने पर तुरन्त चिकित्सकीय परामर्श लें। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण गया नहीं है इसलिए अब विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरती जानी आवश्यक है। कोविड-19 वायरस संक्रमण की अभी दवाई नहीं बनी है इसलिए जब-तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नही के सन्देश को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने दशहरा, दीवाली एवं ईद ए मिलाद के धार्मिक आयोजनों को सावधानी पूर्वक मनाने तथा अनावश्यक भीड़ न करने का अनुरोध किया है। उन्होंने काह कि त्यौहारी मोसम में बाजारों, धार्मिक स्थलों, पर्यटक स्थलों सार्वजनिक परिवहन में भीड़-भाड़ की संभावना को मध्यनजर रखते हुए मास्क एवं सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए खुद बचें और दूसरों को भी बचाएं। जिलाधिकारी ने पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निकाय एवं उप जिलाधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में केन्द्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित कराते हुए कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएं। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 90 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 16675 हो गयी है, जिनमें कुल 14851 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में कुल 1115 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 1445 सैम्पल भेजे गये। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 206 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 136 व्यक्तियों के चालान किये गये।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












