जेल कर्मियों पर लगाया उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी।
जेल कर्मियों पर पिता के उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुत्री ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंजाबी सराय, काशीपुर निवासी गुलनाज परवीन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसके पिता मोहम्मद अय्यूब हल्द्वानी सब जेल में बंद थे। जहां उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनकी मौत हो गई। आरोप है कि जेल कर्मी मेंहदी हसन और उजाला सुल्ताना ने उनके ईलाज में लापरवाही बरती। जिसके चलते उसके पिता की जान चली गई। युवती ने दोनों कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मुखानी फ्लाईओवर पर हाईकोर्ट की सख्ती: सरकार और डीएम से मांगा जवाब, पूछा- अतिक्रमण हटाने में अब तक क्या हुआ?
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440