कारगार में बंद कैदी ने हल्द्वानी एसटीएच में उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सितारगंज जेल में सजा भुगत रहे कैदी की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। विगत 31 मार्च 2023 से सजा काट चुका था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के मुताबिक दुर्गाराम पुत्र गुसाईंराम निवासी रनकुला गोविंदपुर अल्मोड़ा को तेजाब कांड में 31 मार्च 2023 को 10 वर्ष के कारावास की सजा हुई थी। बीते 25 मई को दुर्गाराम को सेंट्रल जेल सितारगंज में शिफ्ट किया था। जेलर एसपी सिंह ने बताया कि दुर्गाराम कई गंभीर रोगों से ग्रसित था। उसका एम्स में भी इलाज हुआ था। अल्मोड़ा जेल से उसे स्ट्रेचर में लाया गया था और सितारगंज जेल में रहते हुए उसका डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में इलाज चल रहा था। 14 जून से वह हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Jailed prisoner died during treatment at Haldwani STH

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए समर्पित है एकादशी का श्राद्ध, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440