28 दिसंबर को बैठक करेगी जल संस्थान पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जल संस्थान पेंशनर्स वेलफेयर सोसायटी देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, विकासनगर, हरिद्वार, रूड़की, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी एवं कुमाऊ मंडल के सभी विभिन्‍न मांगों को लेकर 28 दिसंबर को बैठक करेगी। कार्यसमिति की बैठक में लिए निर्णयानुसार पेंशनर्स के वर्षों से लंबित अवशेषों का भुगतान न होने, स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु गोल्डन कार्ड न बनवाये जाने आदि के साथ शासन द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जल संस्थान की करोड़ों आय की योजनायें जल निगम, स्वजल, स्मार्ट सिटी को देकर जल संस्थान के अस्तित्व को समाप्त करने का कार्य कर रही है। जिसके विरोध में 28 दिसंबर काे जल भवन नेहरू कालोनी परिसर में आम सभा होगी। इसके साथ ही आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह नेगी, महासचिव मदन लाल जोशी, चंद्रपाल वर्मा, जगदीश प्रसाद तिवाड़ी, राकेश चावला, घनश्याम गुरूंग, बलराज यादव, मदन मोहन पाल, विजेंद्र तिवाड़ी, सुरेश चंद्र वर्मा, गोविंद्र नारायण शर्मा आदि रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440