समाचार सच, हल्द्वानी। गुरूवार की दोपहर करीब एक घंटे झमाझम मेघ बरसे। इस बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाने का काम किया। वहीं पूरा शहर पानी-पानी भी कर दिया। सड़कें व गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गई। जिसके चलते राहगिरों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना। साथ ही कई स्थानों में घरों में भी गंदा पानी जा घुसा। इस बारिश ने कोरोना के इस संक्रमणकाल में नगर निगम के सफाई व्यवस्था के दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी।
गुरूवार की प्रातः से ही आसमान में सूरज की लुकाछिपी का खेल शुरू हो गया। 11.30 बजे के करीब एकाएक झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह सिलसिला करीब एक घंटे तक जारी रहा। इस एक घंटे की बारिश ने बीते घ्कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से नगरवासियों को राहत दिलाने का काम तो किया, लेकिन यह आफत की बारिश भी बनी। इसकी वजह सड़कों का जलमग्न रहा। जहां एक ओर कोरोना के इस संक्रमणकाल में नगर निगम नगर में विशेष सफाई अभियान चलाने के दावे करता चला आ रहा है, वहीं महज एक घंटे की बारिश ने ही निगम के इस दावे की धज्जियां उड़ा कर रख दी। बारिश के बीच समस्त नालियां चोक हो गई और घ्बारिश का गंदा पानी सड़कों व गलियों में बहने लगा। कालाढूंगी रोड में पीलीकोठी तक जहां बारिश का पानी डिवाईडरों को छूने लगा। वहीं नैनीताल रोड में नगर निगम के ठीक आगे से बहता पानी पूरे बाजार क्षेत्र की सड़कों में फैल गया। इसके अलावा अन्य सड़कों के साथ ही गलियां भी जलमग्न दिखाई दी। कई स्थानों में यह गंदा पानी लोगों के घरों व दुकानों में जा घुसा। जिससे लोगों का काफी सामान भी खराब हो गया। इसके अलावा सड़कों में पानी भरने से राहगिरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई दुपहिया वाहन चालक पानी के बीच सड़कों में बने गड्ढ़ों के चलते हादसों का शिकार भी बने। कुल मिलाकर गुरूवार को एक घंटे तक हुई बारिश नगर निगम की लचर कार्यप्रणाली के चलते लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी।

https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


