जन शिक्षण संस्थान भीमताल ने चलाया राजपुरा में स्वच्छता अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम के तहत जन शिक्षण संस्थान भीमताल द्वारा यहां राजपुरा बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाया। रैली के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को को सफाई की महत्ता से अवगत कराया। प्रशिक्षक, प्रशिक्षु एवं कर्मचारी के अलावा आसपास के लोगों नें भी स्वच्छता में अपना श्रमदान कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में हल्द्वानी नगर निगम द्वारा फेस मास्क, हैंड ग्लव्स और नॉन क्लोरीनेटेड बैग आदि दिए गए और कचरा निस्तारण के लिए कचरा गाड़ी भी उपलब्ध कराई। इस मौके पर बोलते हुए संस्थान के निर्देशक गोपाल प्रसाद ने बताया कि 2 अक्टूबर 2014 को भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। इस कर्यक्रम में सुनिधि विकास संस्था की अध्यक्ष श्रीमती उमा भंडारी ने स्वच्छता को स्थायी रूप से बनाए रखने की दिशा पर ज़ोर देते हुए कहा कि यदि हम अपनी सोच व दृष्टि को भी स्वच्छ रखेंगे तो हम अपने विकास के प्रति तत्परता से कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड मेंबर श्रीमती मुन्नी कश्यप, ध्रुव कश्यप, हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारी व आसपास के लोगों ने एक घंटे का श्रमदान करके इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संकल्प, बोले- 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440