समाचार सच, लालकुआं। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर आयोजित एक गरिमामय समारोह में समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मीडिया प्रभारी, आंचल दुग्ध संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सलाहकार पत्रकार शानू को पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने शानू को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े उनके कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि शानू ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनपक्षीय पत्रकारिता के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आमजन की आवाज को मंच प्रदान किया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद शानू ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और पत्रकारिता के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को और अधिक बढ़ाने वाला प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की सेवा करते रहेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने शानू को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र की पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनके समर्पण का सम्मान बताया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



