कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में आया एक स्मैक तस्कर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत थानाध्यक्ष कालाढूंगी नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम चेकिंग के दौरान नैनीताल रोड सुमन आनन्द रिसोर्ट के पास कालाढूंगी से एक युवक के कब्जे से 07.55 ग्राम स्मैक बरामद किया। पूछताछ में पकड़े तस्कर ने अपना नाम समरेश उर्फ सौरभ पुत्र सुनील कुमार निवासी वार्ड नं. 1 डाक बंगला कालाढूंगी बताया। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरजीत सिह, कानि0 मोहन चन्द्र जोशी, प्रीतम सिंह प्रमुख थे।

Kaladhungi police caught a smack smuggler

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के उद्योगपति से करोड़ों की वसूली और संपत्ति हड़पने का आरोप, महिला समेत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440