कमबख्त इश्कः छात्र और ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर की अनोखी प्रेम कहानी, कई बार किया रेप, गर्भवती होने पर करवाया गर्भपात

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के राजधानी देहरादून से एक छात्र और ट्यूशन पढ़ाने वाली टीचर की प्रेम कहानी की खबर सामने आ रही है। जी हां ट्यूशन पढ़ाने वाली एक टीचर के साथ छात्र का प्रेम प्रसंग हो गया उसके बाद दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाई। लेकिन इन दोनों के जीवन में एक ऐसा मोड़ आया जब टीचर गर्भवती हो गयी और उसका जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। शादी से मना करने पर पीड़िता टीचर पुलिस के पास पहुंच गयी और छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

पीड़िता टीचर द्वारा दी गयी तहरीर में पुलिस को बताया है कि जनवरी 2022 से जुलाई 2022 तक वह कैंट क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाती थी। वहां एक मोहित नाम का युवक भी कोचिंग के लिए आता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों एक दूसरे के करीब आते गए। आरोप है कि मोहित ने युवती को भांजी को ट्यूशन पढ़ाने का ऑफर दिया और घर बुला लिया। युवती आरोपित की भांजी को पढ़ाने के लिए उसके घर जाने लगी।

इस बीच आरोपित ने युवती से कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। आरोप है कि मोहित ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। सात-आठ अक्टूबर 2022 को अपने पिता से मिलवाने की बात कहकर आरोपित युवती को अपने घर ले गया जहां उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो वह उसके पिता को गोली मार देगा। कुछ दिन बाद पता चला कि युवती गर्भवती है। आरोप है कि उसने युवती का गर्भपात करवा दिया। युवक ने यह बात किसी को भी बताने से मना कर दिया और यह बात बताने पर उसको जान से मारने की धमकी दी थी।
फिलहाल पीड़िता टीचर द्वारा दी तहरीर के आधार पर माहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण विवाद से बढ़ी सियासी गर्मी! हल्द्वानी में CM धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440