कंटोला आयुर्वेद में औषधी का काम करती है इसकी सब्जी का रोजना सेवन करने से गजब के फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आप हर दिन सुबह, शाम और दोपहर के भोजन में सब्जी खाते हैं लेकिन शायद ही आपने कभी इसके फायदों पर गौर किया होगा। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी सब्जी से रूबरू कराने वाले हैं जिसका सेवन करने से ना केवल आपको शारीरिक लाभ मिलेगा बल्कि यह आपको कई गंभीर बीमारियों से भी निजात दिलाने में रामबांण सिद्ध होता है। यह महिलाओं की तुलना में पुरुषों के लिए अत्यधिक लाभकारी है। जी हां आपके मन में विचार आ रहा होगा आखिर यह कौन सी सब्जी है। आपको बता दें इस सब्जी को कई नामों से जाना जाता है। अलग अलग राज्यों में इसे अलग अलग नामों से पुकारा जाता है।

इस सब्जी का नाम है कंटोला, यह एक ऐसी सब्जी है जिसे आयुर्वेद में औषधी माना जाता है। इसका सेवन औषधीय रूप में भी किया जाता है। नियमित तौर पर इसका सेवन कर आप डायबिटी ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों से निजात पा सकते हैं। यह कैंसर की संभावना को भी कम करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कंटोला का सेवन करने के अचूक फायदे।

पुरुषों के लिए अत्यधिक फायदेमंद
कंटोला प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। नियमित तौर पर इसका सेवन पुरुषों के लिए अत्यधिक लाभकारी होता है। इसमें चिकन, मटन की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको पूरे दिन ऐनर्जेटिक रखते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका सेवन कर आप सेक्स संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं और यह यौन जीवन को भी सही बनाता है।

पाचन क्रिया को रखता है दुरुस्त
कंटोला रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के साथ पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। यह गैस, कब्ज आदि समस्याओं से निजात दिलाने में कारगार होता है। ऐसे में यदि आप इसकी सब्जी नहीं खाना चाहते तो इसका अचार बनाकर नियमित तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें आयुर्वेद में इसे एक औषधी के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

वजन कम करने में कारगर
कंटोला का सेवन वजन कम करने में कारगार उपाय है। यह प्रोटीन, आयरन, मिनरल्स से भरपूर होता है और इसमें कैलोरीज की मात्रा नाम मात्र की पाई जाती है। जो आपके शरीर को ऐनर्जेटिक रखने के साथ आपके वजन को तेजी से कम करता है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में यूजीसी मानकों पर पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, शोध उत्कृष्टता को नई दिशा

किडनी स्टोन से दिलाए निजात
कंटोला किडनी स्टोन से निजात दिलाने में सहायक होता है। यदि आप किडनी में स्टोन की समस्या से ग्रस्त हैं, तो नियमित तौर पर इसका सेवन कर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आप 10 ग्राम कंटोला पाउडर को पानी में या दूध में मिलाकर नियमित तौर पर सेवन करें। इससे आप जल्द इस समस्या निजात पा सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को रखे संतुलित
कंटोला का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। आपको बता दें कंटोला में मेमोरडीसन और फाइबर अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है, जो बीपी के मरीजों के लिए रामबांण सिद्ध होता है। नियमित तौर पर इसका सेवन कर आप बीपी की समस्या से निजात पा सकते हैं।

कैंसर
कंटोला कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर की संभावना को कम करता है। आपको बता दें इसमें ल्यूटेन जैसे कोरोटोनोडइस तत्व पाए जाते हैं डो इस बीमारी से लड़ने मं सहायक होते हैं।

आंखो की समस्या से दिलाए निजात
यदि आप आंखो में धुंधलापन, जलन या खुजली से परेशान हैं तो कंटोला का सेवन कर आप इससे निजात पा सकते हैं। आपको बतां दें कंटोला में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इस समस्या से निजात दिलाने में मददगार होता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440