समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन चौकिंग अभियान चलाकर सट्टा पर्ची लगाकर जुआ खिलवाने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही करने जाने के निर्देश जारी किए हैं इसी के अन्तर्गत काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दो अलग-अलग मामलों में 02 व्यक्तियों के विरूद्व जुआ अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया।
काठगोदाम थाना पुलिस के अनुसार उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह चौकी प्रभारी दमुवाढ़ूंगा जब पुलिस टीम का0 योगेश कुमार, का0 उमेश कुमार के साथ चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान पुलिस ने दो युवकों को आवाज लगाकर सट्टे की खाईबाड़ी करने के मामले में नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गये अभियुक्तों में मंसूर अली उर्फ शिब्बू पुत्र मुनब्बर अली निवासी- कालटैक्स नियर एसएसबी कैम्प काठगोदाम को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुये गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से सट्टे में लगाई गई धनराशि 2540/- व पेन, सट्टे की पर्ची बरामद की गयी।
वहीं दूसरी और पुलिस ने रामलीला मैदान काठगोदाम से वसीम पुत्र यासिन निवासी गोलाहेड नियर नगर निगम इण्टर कालेज को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुये गिरफ्तार किया गया कब्जे से सट्टे में लगाई गई 10430/- पेन, सट्टे की पर्ची बरामद की गई।
दोनों के विरूद्व थाना काठगोदाम में जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













