समाचार सच, हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर ही गुमशुदा हुई युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
ज्ञात हो कि बीते बुधवार की सायं संगम बिहार दमुवाढूॅगा निवासी ने काठगोदाम थाना में सूचना दी कि उनकी पुत्री उम्र 20 वर्ष जो कि ब्यूटी पार्लर में काम करती थी, वह घर से बिना बताये कहीं चली गई है। उक्त सूचना को काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने गंभीरता से लेते हुए टीमों का गठन कर सभी सम्भावित स्थानों पर पूछताछ एवं ढूंढ खोज व सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन के माध्यम से गुमशुदा युवती को धौलाखेडा तीन पानी से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।
गुमशुदा के परिजनों द्वारा अपनी पुत्री के सकुशल बरामदी होने पर उन्होंने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी दमुवाढुंगा महेंद्र राज, उ0नि0 लता खत्री, का0 विरेन्द्र मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















