गर्मियों में इन समस्यों से दूर रखता हैं मट्ठा, आप जरूर जाने इसके फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। छाछ या मट्ठा को भोजन के साथ लेना हितकारी होता है। यह आसानी से पचने वाला पेय है। ताजे दही से बनी छाछ का प्रयोग ज्यादा लाभकारी होता है। छाछ पौष्टिक पेय है जिसे पीने से आपका शरीर बहुत स्वस्थ रहेगा और बीमारियां कोसों दूर रहेगी। छाछ से पेट का भारीपन, आफरा, भूख न लगना, अपच व पेट की जलन की शिकायत दूर होती है। गर्मियों के लिये तो छाछ विल्कुल अमृत के समान होती है। आयुर्वेद में कहा गया है कि भोजन के बाद मट्ठा पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। जानिए छाछ पीने के क्या-क्या लाभ है।
कब्ज करे दूर: अगर किसी को कब्ज की शिकायत होती है तो छाछ पीना उसके लिए अमृत के सामान है। छाछ में अजवाइन मिलाकर पीने से गैस की समस्या दूर होती है। वहीं भुना जीरा और पुदीना मिलाकर पीने से छाछ लीवर और पेट में होने वाली गर्मी में लाभप्रद मानी जाती है।
मोटापा: अगर आप मोटापा से परेशान है और अपना वजन कम करने के लिए खूब मेहनत कर रहे है। अपनी रोज के खान-पान को भी कम करतें जा रहे हैं। लेकिन उसका परिणाम वो नही निकल रहा जो आप चाहते है। अगर आप अपने खान-पान में रोज़ एक गिलास मट्ठा शामिल कर लें तो यह आपका मोटापा कम करने में काफी मदद करेगा। क्योकि छाछ में लो कैलोरी और फैट भी कम होता है।
कैल्शियम: मट्ठा दूध से बनता है जिसमें भारी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम से हड्डी मजबूत और हाइट बढ़ती है इसलिए शरीर की बढ़त के लिए छाछ पीना बहुत जरुर है।
लो कैलोरीः अगर आप डाइट पर हैं तो रोज़ एक गिलास छाछ जरुर लें क्योंकि छाछ लो कैलोरी और फैट में कम होता है। जिससे आपको डाइट के लिए ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ेगी और शरीर भी स्वथ्य रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440