जानिए उत्तराखण्ड में कोरोना काल के 210 दिनों में कितने लोगों की हुई जांच…

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना काल के 210 दिनों में 7.90 लाख लोगों की जांच हुई है। 54 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। अनलॉक-5 के दूसरे सप्ताह में सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमित मामले ज्यादा मिले हैं और रिकवरी में कमी आई है। वहीं, सात दिन में 86 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जो एक सप्ताह में मरने वालों की दूसरी बार सर्वाधिक संख्या है। प्रदेश में कोरोना को अब तक 30 सप्ताह यानी 210 दिन बीते गए हैं। पिछले सप्ताह की तुलना में 30वें सप्ताह में सैंपल जांच बढ़ी है। इस सप्ताह 76429 की जांच में 4463 संक्रमित मिले हैं। जबकि 5091 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं 86 संक्रमितों की मौत हुई है। सप्ताह में किए गए सैंपल टेस्ट के आधार पर संक्रमण दर 5.84 प्रतिशत रही है। जो पिछले सप्ताह की तुलना में कम है।

यह भी पढ़ें -   तेज रफ्तार का कहर, बाइक भिड़ंत में कॉलेज छात्र की मौत, परिवार में मचा मातम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440