समाचार सच, हल्द्वानी। थर्टी फर्स्ट व नव वर्ष में नगर में जाम की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कार्य योजना तैयार की है। इस समस्या से निपटने के लिए यातायात रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। यह प्लान 1 जनवरी तक प्रातः 9 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक लागू रहेगा। थर्टी फर्स्ट व नव वर्ष को लेकर निर्धारित डायवर्जन प्लान के तहत रामपुर रोड व बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहनों को टीपी नगर तिराहा होते हुए तीनपानी से गौला बाईपास होकर काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। जबकि कालाढूंगी की ओर से आने वाले बड़े वाहन लालडांट होते हुए पनचक्की से हाईडिल/कॉलटैक्स होकर नैनीताल रोड की ओर जायेंगे। इसी तरह भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर तथा रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मण्डी बाईपास से टीपी नगर तिराहा होते हुए रामपुर रोड जायेंगे। इस क्रम में गौलापुल/रेलवे क्रासिंग से शहर के अन्दर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। पुलिस-प्रशासन ने रोडवेज व निजी बसों का रूट भी डायवर्ट किया है। इसके तहत रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसों को गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम से होकर शहर में भेजा जाएगा। जबकि रामपुर रोड व कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली समस्त निजी/सिडकुल की बसों को देवलचौड़ तिराहा से डायवर्ट कर बिड़ला स्कूल होते हुए सेन्ट्रल अस्पताल से लालडॉट/पनचक्की की ओर भेजा जायेगा। बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसों एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसों को गौला बाईपास होते काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजा जायेगा। इसी तरह रोडवेज स्टेशन से बरेली रोड व रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास तथा रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली बसें केमू स्टेशन से होकर तिकोनिया, हाईडिल से घूमकर पनचक्की होते हुए लालडांट जायेंगी। यातायात प्लान के अनुसार बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी से डायवर्ट कर गौला बाईपास से काठगोदाम तथा शेष छोटे वाहनों को गांधी इण्टर कॉलेज से एफटीआई से आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से हाइडिल की ओर भेजा जायेगा। जबकि रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहा होते हुए पनचक्की, कॉलटैक्स तिराहा से नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा। साथ ही कालाढूंगी रोड के छोटे वाहनों को मुखानी व नवाबी रोड से नैनीताल रोड होकर पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भेजा जाएगा। इसी तरह पार्किंग स्थलों का निर्धारण भी किया गया है। रामपुर रोड से शहर में आने वाले छोटे वाहनों को सरगम सिनेमा के मैदान में पार्क किया जायेगा। बरेली रोड से शहर में आने वाले वाहनों को मेडिकल चौकी के सामने मुख्य मार्ग के एक ओर तथा लक्ष्मी टॉकिज के मैदान में एवं शहर में आने वाले छोटे वाहनों को सरस पार्किंग में पार्क किया जायेगा। दोपहिया वाहनों को नानक स्वीट्स के किनारे पार्किंग में एवं महिला अस्पताल के सामने पार्किंग में पार्क किया जायेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












