समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। अक्सर बचपन में सुनते आ रहे हैं कि नेवला काफी चतुर और चालाक जीव होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि नेवला आपके लिए फायदेमंद भी साबित हो सकता है। जी हां… वास्तु शास्त्र में नेवले का बहुत ही बड़ा महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि नेवले से माता लक्ष्मी बेहद ही प्रसन्न होती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके घर के सही दिशा में नेवला की एक छोटी मूर्ति रखते हैं, तो आप रातों-रात धनवान बन सकते हैं। तो आइये जानते हैं नेवला से जुड़े वास्तु टिप्स…
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, भारतीय प्राचीन ग्रंथों में बहुत ऐसे वास्तु हैं, जिनमें जीव से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई हैं। वास्तु शास्त्र में नेवला छुपे हुए खजाने का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप सपने में नेवले का दर्शन कर लेते हैं, ये सपना आपके लिए बेहद ही शुभ माना जाता है।
नेवला अपने स्वामी के प्रति होते हैं वफादार
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, पुराने समय में बहुत सारे लोग नेवले को पाला करते थे। ऐसा कहा जाता था कि नेवला एक ऐसा जीव है, जो अपने स्वामी के प्रति बेहद ही वफादार होता है। कहा जाता है कि नेवला अपने मालिक को दुख में नहीं देख पाता है, उन्हें खुश करने के लिए वे अपनी जान की बाजी भी लगा देते हैं।
नेवले का दिखना शुभ या अशुभ
शास्त्रों के अनुसार, अगर आपको सुबह-सुबह नींद खुलते ही घर में नेवला दिख जाता है, तो ये बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता कि प्रातकाल उठते ही नेवले को देखने से जल्द ही आर्थिक फायदा हो सकता है। प्राचीन ग्रंथों में भी लिखा है कि नेवले का सीधा संबंध छुपे खजाने से होता है। धार्मिक ग्रंथों में नेवले को सूर्य का प्रतीक माना गया है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, नेवलों को बहुत सारे शुभ संकेतों से जोड़ा गया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



