2025 का पहला सूर्यग्रहण आज, जानिए समय और खास बातें!

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज, 29 मार्च को लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना चौत्र अमावस्या के दिन हो रही है, जिससे इसका ज्योतिषीय महत्व और भी बढ़ जाता है। हालांकि, यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण दोपहर 2.21 बजे शुरू होगा और शाम 6.14 बजे समाप्त होगा। इसका मध्य समय 4.17 बजे रहेगा और कुल अवधि 3 घंटे 53 मिनट की होगी। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों, उत्तरी एशिया, यूरोप, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक महासागर में दिखाई देगा।

ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व
यह सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में होगा। खास बात यह है कि इस दौरान मीन राशि में पांच ग्रहों का संयोग बन रहा है, साथ ही शनि का गोचर भी हो रहा है। इतना ही नहीं, सूर्य और शनि ग्रह इस साल दूसरी बार युति बना रहे हैं, जो एक दुर्लभ संयोग है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का बड़ा फैसला: राज्य आंदोलनकारियों और शहीद परिवारों की पेंशन में बढ़ोतरी

क्या सूतक काल मान्य होगा?
चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे और पूजा-पाठ पर कोई रोक नहीं होगी। इसके अलावा, शुभ कार्यों पर भी कोई पाबंदी नहीं लगेगी।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
मेषः सेहत का ध्यान रखें, अचानक स्थान परिवर्तन हो सकता है।
वृषभः रुके हुए काम पूरे होंगे, करियर में बड़ी सफलता के योग।
मिथुनः स्वास्थ्य में सुधार होगा, नए करियर अवसर मिल सकते हैं।
कर्कः करियर में परेशानियां आ सकती हैं, बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
सिंहः मानसिक तनाव से बचें, करियर में बड़ा जोखिम न लें।
कन्याः आर्थिक और पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं, वाहन सावधानी से चलाएं।
तुलाः पुरानी समस्याएं दूर होंगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिकः महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं, करियर में समस्याएं आ सकती हैं।
धनुः करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा, स्थान परिवर्तन संभव।
मकरः मानसिक स्थिति बेहतर होगी, नए काम की शुरुआत के योग।
कुंभः सेहत को लेकर सतर्क रहें, पारिवारिक तनाव हो सकता है।
मीनः वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है, विवादों से बचें।

यह भी पढ़ें -   निशक्त जन सेवा संस्थान का मासिक स्वास्थ्य शिविरः 265 नेत्र जांच, 40 कान की मशीनें वितरित, दिव्यांगों को मिलेंगे निःशुल्क बैटरी चालित कृत्रिम हाथ

ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के उपाय
-ग्रहण के दौरान महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
-ग्रहण समाप्ति के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
-अगले दिन धनु संक्रांति पर तांबा, गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र आदि का दान करें।

इस सूर्य ग्रहण का भारत में कोई दृश्य प्रभाव नहीं होगा, लेकिन इसका ज्योतिषीय प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। ऐसे में ग्रहण काल में सतर्कता रखना और उपाय करना लाभदायक हो सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440