समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 19 अगस्त 2026, बुधवार है। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और स्वाती नक्षत्र का संयोग है, जो शाम 6:47 बजे तक रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र प्रारंभ होगा। आज अमुक्ताभरण सप्तमी यानी सातू का व्रत किया जाता है। कुमाऊं में इस अवसर पर परंपरानुसार गौरी-महेश्वर बनाकर विधि-विधान से पूजा की जाती है। सप्तग्रंथी डोर की प्रतिष्ठा कर धारण करने से अखंड सौभाग्य, सुख और संतान वृद्धि की मान्यता है। कल आठू पर्व पर व्रत के साथ गौरी-महेश्वर की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
आज का पंचांग
तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष सप्तमी
वार: बुधवार
नक्षत्र: स्वाती शाम 6:47 बजे तक, इसके बाद विशाखा
सूर्योदय: प्रातः 5:48 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:46 बजे
राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक
आज का राशिफल
♈ मेष:
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे और नया काम शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान बढ़ेगा।
♉ वृषभ:
रुके कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। अचानक यात्रा और रोजगार में बदलाव के योग हैं।
♊ मिथुन:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बनेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। राजनीति में सावधानी रखें।
♋ कर्क:
मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह:
करियर की चिंता दूर होगी और रुके कार्य पूरे होंगे। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। श्रीगणेश का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♍ कन्या:
पारिवारिक तनाव दूर होगा। संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।
♎ तुला:
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और अचानक यात्रा संभव है। संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है।
♏ वृश्चिक:
काम की व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन अचानक धन लाभ हो सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु:
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ होगा।
♑ मकर:
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ और भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू करने के योग हैं। करियर में अच्छी खबर मिल सकती है।
♒ कुम्भ:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन:
व्यर्थ विवादों से दूर रहें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों और यात्रा में व्यस्तता रह सकती है।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



