नाग पंचमी और घी संक्रांति पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 17 अगस्त 2026, सोमवार है। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और चित्रा नक्षत्र का संयोग है। आज नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। भगवान शिव के साथ अनंत, वासुकी आदि नागों की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं आज सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से घी संक्रांति भी मनाई जा रही है। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल।

आज का पंचांग
तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी
वार: सोमवार
नक्षत्र: चित्रा
सूर्योदय: प्रातः 5:47 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:47 बजे
राहुकाल: सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक
विशेष: नाग पंचमी एवं घी संक्रांति

आज का राशिफल
♈ मेष:
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे और नया कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान बढ़ेगा।
♉ वृषभ:
रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा और रोजगार में बदलाव के योग हैं।
♊ मिथुन:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बनेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। राजनीति में सावधानी रखें।

यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण विवाद से बढ़ी सियासी गर्मी! हल्द्वानी में CM धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात

♋ कर्क:
मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह: करियर की चिंता दूर होगी और रुके कार्य पूरे होंगे। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। श्रीगणेश का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य सुधरेगा।
♍ कन्या:
पारिवारिक तनाव दूर होगा। संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ और नई योजना बन सकती है।

♎ तुला:
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा के योग हैं और संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है।
♏ वृश्चिक:
कार्यों की व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन अचानक धन लाभ हो सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु:
परिवार में खुशियां रहेंगी। संतान पक्ष से राहत मिलेगी और विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ होगा।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में देशभक्ति और तकनीक का संगम, तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया परिसर

♑ मकर:
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ और भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। करियर में अच्छी खबर मिलेगी।
♒ कुम्भ:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन:
व्यर्थ विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता और यात्रा के योग हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440