जानिए आज क्या रहेगा उत्तराखंड के मौसम का हाल, इन जिलों में आज बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने और गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पर्वतीय जिलों में बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी दिखाई देगा। देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सोमवार को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बादल छाए रहे। केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 3000 मीटर से अधिक वाले क्षेत्र में बर्फबारी और पांच जनपदों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बुधवार और गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें -   २७ जुलाई २०२४ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 24.8 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 10.6 और न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टिहरी का अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440