जानिए क्यों भड़क गये शहरी विकास मंत्री और छोड़कर चले गये बैठक

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने की विभागों के सचिवों के बैठक में न आने पर नाराजगी जाहिर की। वह बैठक बीच में छोड़कर चले गए। कौशिक ने हरिद्वार कुम्भ के निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। इसमें लोनिवि, सिंचाई, ऊर्जा, शहरी विकास व अन्य विभागों के सचिवों को बुलाया गया था। लेकिन केवल शहरी विकास विभाग के सचिव शैलेश बगोली और लोनिवि सचिव आरके सुधांशु ही बैठक में पहुंचे।
सचिवों की गैरमौजूदगी से कौशिक भड़क गए औए बैठक छोड़ कर चले गए। बाद में मीडिया के सामने कौशिक ने अपनी नाराजगी को जाहिर नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि सूचना समय से प्राप्त न होने से सचिव नहीं आए। दोबारा बैठक होगी, जिसमें सभी सचिव उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% रिजल्ट, बेटियों ने फिर मारी बाजी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440