कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया नैनीताल का निरीक्षण, झील संरक्षण और नगर विकास पर दिए निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तल्लीताल में नैनी झील का निरीक्षण कर झील के जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस साल सर्दियों में सामान्य से कम बारिश होने के कारण झील का जलस्तर थोड़ा घटा है।

आयुक्त ने एनआईएच एजेंसी से रिपोर्ट प्राप्त करने और वैज्ञानिक तरीके से जांच कर अप्रैल में झील की ड्रेजिंग के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, झील में आने वाले छह जल स्रोतों (नालों) की नियमित सफाई और रखरखाव के लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव तैयार करने को कहा, जिसकी वित्तीय सहायता विकास प्राधिकरण द्वारा दी जाएगी।

नगर सुधार के लिए सख्त निर्देश
-आयुक्त दीपक रावत ने तल्लीताल से मल्लीताल, नैनादेवी, पाषाण देवी और फांसी गधेरा तक पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने
-सरकारी और निजी भवनों के निर्माण से बची सामग्री को 15 दिन के भीतर हटाने का निर्देश नगर पालिका अधिकारी को दिया।
-अनियंत्रित और पुराने साइन बोर्डों को हटाकर नगर की सुंदरता बनाए रखने को कहा।
-नगर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कूड़ा फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026 : नवरात्रि के छठे दिन मां स्कंद माता की पूजा किस तरह करें जाने विधि, मंत्र, आरती और कथा

सड़क मरम्मत और पर्यटन विकास
-मॉल रोड की मरम्मतरू 40 मीटर लंबाई में सड़क मरम्मत के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। आयुक्त ने पर्यटन सीजन से पहले काम पूरा करने का निर्देश दिया।
-नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण: 11.1 करोड़ की लागत से मंदिर का सौंदर्यीकरण हो रहा है, जिसे दो महीने में पूरा करने को कहा गया।
-ठंडी सड़क पहाड़ी उपचार: 9 करोड़ रुपये की लागत से पहाड़ी के उपचार कार्य का निरीक्षण किया और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
-व्यू प्वाइंट रखरखाव: पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित व्यू प्वाइंट की स्थिति जांची और इसके बेहतर रखरखाव के लिए निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि में सुई धागे का प्रयोग भूलकर भी न करें, जानें क्या है कारण

सुरक्षा और झील संरक्षण पर जोर
-पुलिस को ठंडी सड़क क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश।
-झील के वातन प्रक्रिया (ऑक्सीजन संचार) की जांच के लिए लगाए गए उपकरणों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला, संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि मनोहर सिंह धर्मशक्तू, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440