समाचार सच, हल्द्वानी। कुमाऊं मण्डल में पुलिस द्वारा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों पर नकेल कसती नजर आ रही है। वहीं हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी का भी अभियान पुलिस द्वारा जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव के मद्देनजर ऊधमसिंह नगर में 84, नैनीताल 10 व बागेश्वर में 2 अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है। इसी तरह ऊधम सिंह नगर जिले में 14, नैनीताल 9, अल्मोड़ा 5, पिथौरागढ़ 2, चंपावत व बागेश्वर जिले में 1-1 अपराधिक तत्व पर गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अपराधिक तत्वों पर शिकंजा कस रही है।


इस क्रम में ऊधम सिंह नगर 217 मामलों में 66, नैनीताल 230 में 173, पिथौरागढ़ 105 में 41, अल्मोड़ा 110 मामलों में 64, चम्पावत में 37 मामलों में 30 व बागेश्वर 11 मामलों में 3 लोगों को 110जी में पाबंद किया गया है। चुनाव के चलते हिस्ट्रीशीटरों पर भी पुलिस कार्यवाही जारी है। अब तक ऊधम सिंह नगर 242 में से 179, नैनीताल 63 में से 48, पिथौरागढ़ 59 में 21, चम्पावत 3 में 1, बागेश्वर 21 में 18 हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चुनाव के चलते 107/116 की कार्यवाही भी कर रही है। जिसमें ऊधम सिंह नगर 7017, नैनीताल 3570 पाबंद, अल्मोड़ा 820, पिथौरागढ़ 408, चंपावत 446 व बागेश्वर में 320 लोगों को पाबंद किया गया है। विधान सभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को भी पुलिस गंभीरता से ले रही है। अब तक ऊधम सिंह नगर जिले में 28, नैनीताल 10, अल्मोड़ा 1, पिथौरागढ़ 10, बागेश्वर 1 व चंपावत में 2 लोगों के खिलाफ इसके उल्लंघन पर केस दर्ज किया गया है।
इसी तरह चुनाव में कोविड नियमों का अनुपालन भी कराया जा रहा है। इसके तहत पुलिस मास्क व सामाजिक दूरी का नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई कर रही है। मास्क न पहनने पर ऊधम सिंह नगर में 309, नैनीताल 251, अल्मोड़ा 19, पिथौरागढ़ 11, बागेश्वर 152, चंपावत में 23 लोगों के चालान किये हैं। इसी तरह चुनाव में सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर ऊधम सिंह नगर 766, नैनीताल 2436, अल्मोड़ा 127, पिथौरागढ़ 67, चंपावत 33 व बागेश्वर में 580 पर कार्रवाई की गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440