श्रम विभाग ने बच्चों से श्रम करवाते दुकानदार के खिलाफ करवाया मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्रम विभाग की टीम ने एक प्रतिष्ठान में बाल श्रम (Child labour) पकड़ा है। इस मामले में संस्थान संचालक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूनम काण्डपाल (Poonam Kandpal) के अनुसार निरीक्षण के दौरान वारसी सर्विस सेंटर शीशमहल (Castle of glass) में दो बच्चों से बाल श्रम कराया जाना पाया गया।

इस पर बच्चों को मुक्त कराते हुए संस्थान संचालक के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही श्रम विभाग ने जिलाधिकारी को भी मामले से अवगत कराया है।

Labor department filed a case against the shopkeeper who made children labor

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440